Samastipur

मानसून सत्र से पहले एक बार फिर होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ! खड़गे और राहुल के साथ विपक्षी बैठक में सबकुछ हो गया तय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पटना में आयोजित विपक्षी दल की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद अब एक बार फिर से एक कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। अब यह चर्चा शुरू कर दिया गया है कि, क्या इस बार के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार कर लिए जाएगा ? चर्चा तो इस बात की भी है कि, सीएम नीतीश ने विपक्षी दलों की बैठक के दौरान राहुल गांधी और खड़गे से इसको लेकर बातचीत की है। खड़गे के तरफ से इसको जल्द से जल्द निपटा लेने को कहा गया है।

दरअसल, विपक्षी एकता की मीटिंग में राहुल गांधी के आगमन से पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने यह कहा था कि, विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा और इस कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो और राजद के एक मंत्री बनाए जाएंगे। जिसके बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि बैठक के बाद आखिरकार कब कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

इस बीच विपक्षी बैठक के खत्म होने के बाद राहुल और खड़गे के दिल्ली वापसी से पहले नीतीश कुमार ने इस मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल राव से बातचीत कि और कांग्रेस नेता के तरफ से जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार करने को कहा गया है।

मालूम हो कि, बिहार में 10 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने वाला है ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने कैबिनेट का विस्तार करना चाहेंगे ताकि इस बार का मानसून सत्र नए मंत्रियों के साथ शुरू हो। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आपको बताते चलें की नीतीश कैबिनेट में फिलहाल अभी मुख्यमंत्री को छोड़कर 30 मंत्री हैं, बाकी के 4 विभागों की जिम्मेवारी अलग -अलग मंत्रियों को अतरिक्त प्रभार के तौर पर दिया गया है। इस महागठबंधन सरकार के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दस अगस्त, 2022 को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद 16 अगस्त को इस सरकार के में शामिल मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा किया गया था। इसके दस माह बाद दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। नीतीश मंत्रिमंडल में वर्तमान समय में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री, अशफाक आलम और मुरारी गौतम हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

13 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago