समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी पहुंचे खगड़िया, जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने किया स्वागत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

खगड़िया राजद जिला कार्यालय पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी का स्वागत जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा की राजद पार्टी बिहार में काफी मजबूत हो गई है। अन्य पार्टी से भी लोग आकर राजद ज्वाइन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इसलिये हम सभी कार्यकर्ता जोर-जोर से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है और सबको साथ लेके चल रहे है। मौके पर प्रमोद यादव, अमीर खान, रौशन राणा, सुबोध यादव, चंद्रशेखर कुमार, अजीत सरकार सहित अन्य मौजूद थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150