समस्तीपुर :- युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पांच जून को सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर केन्द्र सरकार के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में युवा राजद के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। समस्तीपुर आगमन पर बुधवार को वे पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताने के साथ कहा कि देश में नफरत व अराजकता का आलम है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। तेजी से महंगाई बढ़ रही है। किसानो को उनकी लागत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। केन्द्र सरकार जातीय जनगणना कराने से पीछे भाग रही है।
उन्होंने केन्द्र सरकार पर केन्द्रीय जांच एजेंसियो का दुरूपयोग करने का आरोप लगाने के साथ कहा कि केन्द्र सरकार की नयी शिक्षा नीति दोषपूर्ण है। यह प्राथमिक कक्षा से ही छात्रों को दो अलग वर्ग में बांट देगी। एक ओर सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे। नई शिक्षा नीति में नो डिटेंशन पॉलिसी को बरकरार रखा गया है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बहुसंख्यक गरीब व निम्न मध्यमवर्गीय अभिभावकों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।
उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रद्द करने की मांग की। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव, राजद नेता जितेन्द्र सिह चंदेल, राम विनोद पासवान, चमन कुमार यादव, प्रभात कुमार, राहुल यादव, विक्की शेख तथा कक्कू भास्कर आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…