Samastipur

बिहार के टॉप-20 अपराधियाें की सूची में शामिल कुख्यात सुशांत को STF ने विभूतिपुर के केराई चौक से किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने समस्तीपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। बिहार के कुख्यात वांछित अपराधी टॉप 20 में शामिल सुशांत मिश्रा उर्फ छोटू को एसटीएफ की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सुशांत मिश्रा बिहार में टॉप -20 आपराधिक लिस्ट में शामिल है।

सुशांत मिश्रा पर लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों कांडाें का है आरोपी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। दरभंगा एवं समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में सुशांत मिश्रा पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

एसटीएफ की टीम ने सुशांत मिश्रा को समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई चौक से गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना के केराई गांव निवासी प्रमोद मिश्रा का पुत्र सुशांत मिश्रा उर्फ छोटू की तलाश एसटीएफ पुलिस को 2 वर्षों से थी। दरभंगा के बहेड़ी थाने में भी उसपर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। एसटीएफ द्वारा समस्तीपुर जिले में कुख्यात की गिरफ्तारी मामले पर एसपी विनय तिवारी ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा की इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago