Samastipur

विभूतिपुर में किशोरी से सामुहिक दु’ष्कर्म मामले में दो दिनों बाद FIR दर्ज, परिजन पंचायत से ही चाह रहे थे न्याय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। बुधवार को हुई इस घटना की प्राथमिकी शनिवार को आखिरकार महिला थाने में दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही दो लोगों को आरोपित किया गया है। दोनों गांव से फरार बताए गए हैं। यहां बता दें कि बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद विभूतिपुर थाने के उक्त गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

घटना के बाद परिवार के लोग थाने नहीं पहुंचे। गुरुवार को घटना को लेकर गांव में महापंचायत का आयोजन हुआ। 6 घंटे से अधिक समय तक गांव में मंदिर के पास चली पंचायत के बावजूद इस मामले का नतीजा नहीं निकला। रेप की घटना को लेकर गांव में चल रहे पंचायत की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन पीड़ित परिवार बयान देने को तैयार नहीं हुआ। नतीजा हुआ कि पुलिस बैरंग लौट गई।

इस दौरान आरोपी भी पंचायत में बैठा रहा और पुलिस के सामने से निकल गया। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना था कि पुलिस में नहीं जाकर वह गांव में न्याय मांगेंगे। लेकिन इस मामले की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा। जिसके बाद पुलिस दबाव में आकर इस मामले में शुक्रवार रात पीड़ित परिवार को लेकर थाने लाई। जिसके बाद शनिवार को सभी को महिला थाना भेजा गया। महिला थाने की पुलिस ने पीड़ित किशोरी का बयान लेकर सदर अस्पताल में मेडिकल कराया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी ननिहाल में रह रही है। बुधवार शाम सुनसान रास्ते से गाछी होकर अपने मौसी के साथ मजदूरी कर घर वापस लौट रही थी। मौसी आगे और किशोरी पीछे थी। तभी घर के महज कुछ दूरी पर गाछी में पूर्व से घात लगाए बैठे दो मनचले युवकों ने किशोरी को पीछे से पकड़ कर मुंह बांध दिया और किशोरी के पास मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद 4 घंटा तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वहीं बेहोशी हालत में किशोरी को छोड़ दिया। इसके बाद किशोरी ने मोबाइल स्विच ऑफ खोल कर अपने परिजन को घटनास्थल बताते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बीच परिजनों किशोरी को खोजबीन में लगे हुए थे। वहीं किशोरी द्वारा इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा घटनास्थल से किशोरी को अपने घर लाया गया। किशोरी ने सारी व्यथा बताई। इसके बाद घटना की जानकारी गांव में कानों-कान हो गई और ग्रामीण स्तर पर इसे निपटाने की कोशिश शुरू हो गई। यह रात भर चलता रहा।

बताया गया है कि सुबह होकर पंचायत शुरू हुई। जिसमें एक आरोपी युवक फरार हो गया और एक आरोपी युवक पंचायत में आकर अपना दलील देते हुए अपने आप को बेगुनाह बताया और इस घटना में पांच अन्य युवक को होने की बात बताई। यह पंचायत करीब 6 घंटे तक चली। आरोपी एक युवक पंचायत में बैठा था। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस मौके पर ही पहुंच गई। जिसमें आरोपी युवक के असामाजिक तत्व होने के नाते परिजन ने पंचायत स्तर से ही मामले का निपटारा करने पर सहमति जताई। वहीं पुलिस पहुंचने के बाद आरोपी युवक पुलिस के सामने से निकल गया, और पुलिस मुक दर्शक बनी रही।

मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने कहा कि इस मामले में पीड़ित किशोरी के बयान पर गांव के दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए विभूतिपुर पुलिस से सहयोग मांगा गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

10 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

20 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

21 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago