Samastipur

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने पंडित नेहरू को भारत के निर्माता की संज्ञा दी तथा कहा की भारत जब स्वतंत्र हुआ था उस दिन देश में कोई भी कल कारखाना नहीं था तथा एक साधारण सी सुई भी हम विदेशों से आयात करते थे।

परन्तु यह उनका कुशल नेतृत्व ही था जिस कारण देश में इतने बड़े बड़े उद्योग धंधे स्थापित किए जा सके। उनके दिखाये मार्ग पर चल कर आज हम चाँद पर जाने की परिकल्पना कर रहे हैं। आगे बोलते हुए अबू तमीम ने उन्हें दृढ़ निश्चय के व्यक्तित्व तथा विश्व का एक ऐसा महान नेता बताया। जिनके नेतृत्व में महा-शक्तियों से अलग हटकर विश्व को शांति का संदेश देने क लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन की स्थापना की।

मौके पर शंभू प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार भारती, उपेंद्र नारायण पोद्दार, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, रंजन कुमार शर्मा, इंतेखाब आलम खान, सविता कुमारी, विनीत कुमार, रंजन कुमार, राम शंकर राय, अवधेश कुमार राय आदि लोगों ने भी उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago