Samastipur

SP ने ‘सेंट्रल इंवेस्टिगेशन रूम’ का किया उद्घाटन; लंबित कांडों की समीक्षा के लिए एक ही जगह मौजूद रहेंगे केस के IO, इंस्पेक्टर, DSP और SP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में लंबित चल रहे कांडों की त्वरित समीक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से समस्तीपुर पुलिस ने केंद्रीय अनुसंधान कक्ष का गठन किया है। कलेक्ट्रेट परिसर में इस कक्ष का उद्घाटन रविवार को SP विनय तिवारी ने किया। इस कक्ष में सुबह 7 बजे से दिन के 11 बजे तक कांडों के अनुसंधानकर्ताओं के अलावा इंस्पेक्टर, अनुमंडल क्षेत्र के DSP और खुद SP भी मौजूद होंगे। जहां कांडों के पीड़ित आकर अपनी बात रख सकेंगे।

SP विनय तिवारी ने बताया कि पिछले 3 माह में कांडों के अनुसंधान में विशेष प्रगति नहीं दिखे जाने के बाद केंद्रीय अनुसंधान कक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में जिले भर से लोग उनके पास पहुंच रहे थे और अपनी बात रख रहे थे।

लंबित चल रहे कांडों की समीक्षा के लिए 13 थानों का किया गया है चयन :

जिलेभर में सर्वाधिक लंबित मामले वाले 13 थानों का चयन किया गया है। जिसमें नगर और मुफस्सिल थाना के अलावा मुसरीघरारी, वारिसनगर, ताजपुर कल्याणपुर, दलसिंहसराय उजियारपुर, मोहिउद्दीन नगर, मोहनपुर, रोसड़ा और विभूतिपुर शामिल है। बताया गया है कि इन थानों में करीब 8 हजार केस लंबित हैं।

दिन के हिसाब से बांटा गया है थाना में समीक्षा का काम :

केंद्रीय अनुसंधान कक्ष उद्घाटन के मौके पर SP विनय तिवारी ने बताया कि पीड़ितों को परेशानी ना हो इसके लिए दिन के हिसाब से थाना को कार्य के लिए बांटा गया है। सोमवार को मुफस्सिल और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के कांडों की समीक्षा होगी। जबकि मंगलवार को नगर थाना और ताजपुर के कांडों की समीक्षा होगी। इसी तरह बुधवार को वारिसनगर और कल्याणपुर, गुरुवार को दलसिंहसराय और उजियारपुर, शुक्रवार को पटोरी, शनिवार को मोहनपुर और मोहिउद्दीन नगर एवं रविवार को रोसड़ा और विभूतिपुर थाना के लंबित कांडों पर केंद्रीय अनुसंधान केंद्र में समीक्षा की जाएगी।

दिन के हिसाब से निर्धारित समय पर आ सकते हैं पीड़ित :

SP विनय तिवारी ने बताया कि लोगों और पुलिस पदाधिकारियों की सहूलियत के लिए दिन के हिसाब से थाना के कांडों के समीक्षा का निर्धारण किया गया है। इस दौरान जो लोग अपने कांडों के को लेकर संतुष्ट नहीं हैं वह निर्धारित थाना और दिन के हिसाब से केंद्रीय अनुसंधान केंद्र में आकर अपनी बात रख सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

3 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

3 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

4 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

10 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago