बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दूसरी बार साथ-साथ मुलाकात हुई। नीतीश और तेजस्वी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से सीधे दिल्ली पहुंचे। रविवार को अरविंद केजरीवाल के आवास में तीनों नेता लंबे समय तक साथ बैठे। बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। कुल मिलाकर यही दिखा कि इन नेताओं की बैठक में विपक्षी एकता पर बात नहीं हुई। सिर्फ केंद्र से केजरीवाल को परेशानी पर चर्चा हुई।
दिल्ली में सबसे पहले नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक सरकार बनती है तो उसको पूरा अधिकार दिया जाता है। अपने राज्य की भलाई और जनता की भलाई के लिए अरविंद केजरीवाल काम कर रहे हैं तो आप चुनी हुई सरकार से उनको दिया हुआ अधिकार कैसे हटा सकते हैं। इसीलिए हम लोग कर रहे हैं कि देश भर में सब लोग एकजुट हो जाएं ताकि लोगों को सबक सिखाया जा सके।
बीजेपी की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब लोग अपने मन से कर रहे हैं। संविधान को बदल रहे हैं। इससे देश में बुरा माहौल बन रहा है। केजरीवाल की ओर इंगित करते हुए कहा कि हम मानते हैं कि केजरीवाल बहुत अच्छा काम कर रहे हैं काम करने का अधिकार कैसे छीन लीजिएगा। ये लोग अपने ढंग से इधर-उधर रहे हैं। अब यह नहीं चलेगा ।
नीतीश के बाद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री से पूरा समर्थन मिला है। आज हमसे डिटेल में उन लोगों ने बात की है। अगर सब लोग एक साथ हो जाए तो दिल्ली के साथ जो केंद्र की सरकार अन्याय कर रही है उसके खिलाफ हम लोग मिलकर लड़ेंगे। हम सब लोग साथ हो गए हो गए तो राज्यसभा में दिल्ली के लिए लाया गया लाया गया केंद्र सरकार का बिल हम लोग गिरा सकते हैं और इसे दिल्ली का भला होगा।
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की उन्होंने कहा कि मुलाकात केजरीवाल जी के समर्थन के लिए है। जहां जहां गैर बीजेपी सरकार हैं उन राज्यों में केंद्र सरकार परेशान करती है। केजरीवाल जी भी बहुत परेशानी झेल रहे हैं। उनके साथ केंद्र सरकार अन्याय कर रही है हम लोग केजरीवाल का का समर्थन करते हैं। जब सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट आ गया तो कुछ करने के लिए बचा है।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…