Samastipur

समस्तीपुर में विशेष उत्पाद कोर्ट के न्यायाधीश ने शराब कारोबारी को 5 साल की सजा सुनाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- विशेष उत्पाद कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार-2 ने शनिवार को शराब कारोबार के एक मामले में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी नथुनी महतो को दोषी पाते हुए 5 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई, साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

उत्पाद विशेष लोक अभियोजक रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि 9 फरवरी 2022 को सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नथुनी महतो के घर छापेमारी की तो उनके घर से देसी शराब बरामद की गई थी।

इस मामले को लेकर सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा किए गए चार्जशीट के आधार पर इस मामले में कोर्ट में ट्रायल शुरू की गई। साक्ष्य गवाह के आधार पर इस मामले में कोर्ट में बिहार उत्पाद अधिनियम 2016, 30 ए तहत नथुनी महतो को दोषी पाते हुए 5 वर्ष की सजा सुनाई।

एक लाख का लगाया जुर्माना

उत्पाद विशेष लोक अभियोजक रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उत्पाद कोर्ट में दोषी को 5 वर्ष के सजा के अलावा एक लाख का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उन्हें 6 माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। सरकार की ओर से इस मामले में रमेश प्रसाद सिंह ने बहस की। बचाव पक्ष से नुजहत नाज ने बहस की। बता दें कि गत वर्ष 9 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस टीम में नथुनी महतो के बरामदे से देसी शराब बरामद की थी साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

5 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

15 मिनट ago

अब समस्तीपुर में महज 10 रुपये में OPD सेवा, 650 बेड का SK मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में SK मंडल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

14 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

14 घंटे ago