Bihar

बागेश्वर धाम अर्जी लगाने आया बिहार का शिक्षक लापता: 12 लाख की नौकरी छोड़कर 3 माह से तलाश कर रहा छोटा भाई

मध्यप्रदेश के छतरपुर के बागेश्वरधाम में फरवरी में बिहार से आया एक शिक्षक बागेश्वरधाम से लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर बमीठा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। तीन महीनों से लापता शिक्षक का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है। यहां तक कि परिजन स्टेशन-स्टेशन लापता शिक्षक की फोटो लेकर तलाश कर रहे हैं। शिक्षक के लापता होने के बाद से एक घर में बुरे हालात बने हुए हैं। अब तो परिजनों ने लापता शिक्षक का पता बताने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख का इनाम भी रखा है।

पूरा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले बागेश्वरधाम का है। जहां फरवरी में पेशे से शिक्षक लालन कुमार ग्राम बघौनी जिला दरभंगा बिहार से बागेश्वरधाम दर्शन करने आया था, जो यहां से लापता हो गया था। बड़े भाई को तलाश रहे युवक लक्ष्मण कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि छह फरवरी को बागेश्वरधाम आए हुए थे जब उनसे बात हुई थी। तब से आज तक उनका कोई पता नहीं चल रहा है। बाबा बागेश्वर के पास तीन बार मेरे द्वारा और दो बार मेरी भाभी के द्वारा अर्जी लगाई गई। इसके बावजूद भी भाई का कोई सुराग नहीं लगा। बागेश्वर बाबा ने भी जवाब दे दिया कि जब तक अर्जी नहीं लगेगी तब तक कुछ कह पाना मुश्किल है।

12 लाख की नौकरी छोड़ भाई को ढूंढ़ रहा युवक

गुमशुदा शिक्षक के भाई लक्ष्मण कुमार ने बताया कि मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। 12 लाख का पैकेज है। एक लाख का महीने कमाता हूं। मगर अब नौकरी छोड़कर पिछले तीन महीने से अपने भाई की तलाश में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक भटक रहा हूं। यहां तक कि मैंने एक पुलिस के पास भी रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। वहां से भी कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

लक्ष्मण कुमार ने गुहार लगाई है कि मेरा भाई जहां भी हो, जिस हालत में हो, मुझे मिलवा दीजिए। मेरी हालत बद से बदतर हो गई है। मैं अब चल भी नहीं पा रहा हूं। घरवालों के हालात भी बहुत बुरे हैं। मेरी मां का बेटे के दुख में रो–रो कर बुरा हाल हो गया है। तीन महीने से बिस्तर पर ही लेटी हुई है। यही हालत मेरी भाभी की भी है। यहां तक कि छोटे बच्चों की भी यह हालत है कि सिर्फ उनके मुंह से इतना ही निकल रहा है कि मेरे पापा से मिलवा दो और मेरे से बच्चे सिर्फ एक ही सवाल करते हैं कि चाचू पापा को कब घर वापस लाओगे।

लक्ष्मण कुमार ने कहा कि यहां के हालात यह हैं कि मैं अपने भाई को ढूंढ नहीं पा रहा हूं। सिर्फ और सिर्फ भागे जा रहा हूं। लगातार कोशिश कर रहा हूं। मेरे भाई एक शिक्षक थे जो निरंतर रूप से स्कूल जाया करते थे। लेकिन बागेश्वरधाम जाने के बाद न जाने क्या हो गया। मैं तो यही कामना करता हूं कि मेरा भाई जहां भी हो अच्छा हो और स्वस्थ हो। लगातार अपने भाई की तलाश कर रहा हूं।

बाबा और दरबार पर भरोसा नहीं, सब बेकार

पीड़ित लक्ष्मण कुमार का कहना है कि उसे बाबा और उनके दिव्य दरबार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा। मेरा भाई यहां अपनी परेशानियों से निजात लेने आस्था के साथ आया था। पर उल्टा हुआ, अब भाई यहां से गायब हो गया और पूरा परिवार परेशान है। युवक ने कहा कि अब उसे बाबा और उनके दरबार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। यह सब दिखावा और आडंबर है। अगर बाबा और उनमें जरा भी सत्यता है तो सिर्फ मेरे भाई का पता लगवा दें जो उनके दरबार से गायब हुआ है।

वहीं, इस मामले को लेकर ASP छतरपुर विक्रम सिंह ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

2 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

2 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

3 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

11 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

20 घंटे ago