Samastipur

समस्तीपुर में शराब कारोबारी को कोर्ट ने 5 वर्ष की सजा और 1 लाख का जुर्माना लगाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या 02 संजय कुमार ने सोमवार को अवैध शराब कारोबार के एक मामले में दोषी पाते हुए जिले के वारिसगनर थाने के मकसूदनपुर निवासी अर्जुण कुमार भगत उर्फ लंबा को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विशेष लोक अभियोजक रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में वारिसनगर थाने के मकसूदनपुर गांव में पुलिस ने पान दुकानदार अर्जुन कुमार भगत उर्फ लंबा के दुकान पर छापा मारा तो उसके दुकान से 11 बोतल व उसकी बाइक की डिक्की से दो बोतल शराब मिली थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर अर्जुन पर दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने सोमवार को सजा सुनाई। इस केस में बचाव पक्ष से अधिवक्ता रामभजन महतो ने बहस किया।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

9 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

10 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

11 घंटे ago