Samastipur

सरायरंजन में पेट्रोल पंप से ढाई लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने 2 राउंड की हवाई फायरिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ गांव के समीप एसएस-88 के किनारे स्थित सुंदरम फ्यूल सेंटर से आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर शुक्रवार की शाम करीब 03 बजे नोजल मैन से ढाई लाख रुपए लूट लिए। पंप पर मौजूद 7 ग्राहकों से भी करीब 50 हजार छीन लिए। वहीं सीसीटीवी का हार्ड डिक्स भी लूटकर अपने साथ ले गए। उसके बाद अपराधियों ने अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा लिया।

दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद सभी वरुणा पुल होते हुए दक्षिण दिशा में भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविकांत कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए पंप कर्मियों से भी पूछताछ की। हालांकि अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पंप के मालिक दीपशंकर कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे पंप पहली बार हुई है।

वहीं एसपी विनय तिवारी ने बताया कि ग्रामीण बैंक और पेट्रोल पंप लूट की घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। बैंक कर्मियों द्वारा कैश का मिलान किया जा रहा है। पेट्रोल पंप से करीब ढाई लाख की लूट की गई है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago