Samastipur

पटोरी में अपराधियों ने पहले फ्री का पेट्रोल भरवाकर, फिर हथियार के बल पर 1 लाख 50 हजार रुपए लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा गांव स्थित हमारा पेट्रोल पंप को हथियारबंद अपराधियों ने निशाना बनाया है। दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने पटोरी थाना क्षेत्र के बलहा गांव के समीप हमारा पेट्रोल पंप से 15 सौ रुपए मूल्य का पेट्रोल सहित डेढ़ लाख रुपया कैश का लूट लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

नोजल मैन के अनुसार सभी अपराधी पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा गांव की तरफ से आए थे। चारों अपराधी दो अपाचे मोटरसाइकिलों पर दो-दो की संख्या में सवार थे। अपराधियों ने हथियार दिखाकर पहले नोजल मैन से एक मोटरसाइकिल ​​​​में 1200 का एवं दूसरी मोटरसाइकिल में 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया।

बाद में कैश काउंटर पर बैठे नोजल मैन को हथियार दिखाकर एक लाख से अधिक रुपए का लूट लिए। सूचना मिलने पर पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बारी -बारी से पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की और पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट भी की। पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक रजनीश कुमार ने फोन के माध्यम से इस घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

4 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

14 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

20 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

20 घंटे ago