Samastipur

जलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य भी हो रहा प्रभावित, समस्तीपुर सदर अस्पताल में वायरल बुखार, सर्दी खांसी के अलावे एलर्जी मरीजों की संख्या बढ़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जलवायु परिवर्तन के कारण बीमारियां भी बढ़ी हैं। मौसम के बदलते ही सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन लगभग सात से आठ सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी खांसी के अलावे एलर्जी के भी पहुंच रहे हैं। यूं कहें तो ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगभग 60 प्रतिशत होती है, जिसमें सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत हो रही है।

वहीं ओपीडी में 80 से 90 मरीज एलर्जी के भी रोज पहुंच रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मिरानी ने बताया कि तेज धूप व गर्मी के कारण एलर्जी की मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें तेज धूप व धूल मुख्य कारण है। इसके कारण शरीर पर चकत्ता होना, चेहरा काला या लाल हो जाना, खुजली की शिकायत प्रमुख रुप से किसी ना किसी एलर्जी के कारण होता है।

बुखार व सर्दी खांसी हो रही है जिद्दी:

ओपीडी में सर्दी खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। मौसम के कारण सर्वाधिक मरीजों में यही शिकायत है। इसके कारण बच्चे, बूढ़े एवं युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पहले जहां तीन से चार दिन में सर्दी खांसी व बुखार में आराम मिल जाता था, वहीं अब दस से 15 दिनों तक लोगों को परेशान करना है। डॉ. नागमणी राज ने कहा कि मौसम के कारण यह होता है। मौसम में बदलाव होता है तो वायरल बुखार या अन्य बीमारी का प्रकोप भी बढ़ता है। लोगों को सतर्कता बरतने की जरुरत है।

दवाओं की है व्यवस्था :

सदर अस्प्ताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने के कारण दवा काउंटरों पर भी भीड़ बढ़ गयी है। सदर अस्प्ताल में लिवो सिट्रीजीन के अलावे अन्य सभी प्रमुख दवा उपलब्ध है। पिछले कई महीनों से सिट्रिजीन दवा नहीं है। जानकार का कहना है कि एलर्जी में यह प्रमुख दवा है। वैसे सदर अस्प्ताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार का कहना है कि सभी प्रकार की प्रमुख दवाएं उपलब्ध है। सिट्रीजीन के बदले दूसरी दवा उपलब्ध है। उसे दिया जा रहा है। मौसम के कारण संक्रमण बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी एवं दवा काउंटर पर भीड़ पहुंच रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

39 मिनट ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago