Samastipur

समस्तीपुर परिवहन विभाग का अजब-गबज कारनामा; स्कूटी सवार को सीट बेल्ट नहीं लगाने पर तीन साल बाद भेजा चालान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला परिवहन कार्यालय का एक अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। जहां स्कूटी सवार को सीट बेल्ट नहीं लगाने के आरोप में एक हजार रुपये का चालान काट दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि अक्टूबर 2020 में काटा गया चालान 3 साल बाद पीड़ित के मोबाइल पर SMS के जरिए भेजा गया है। इस चालान का मैसेज मिलने के बाद पीड़ित परिवहन विभाग के अधिकारियों से फ़रियाद कर रहा है।

बताते चलें कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार झा नाम के व्यक्ति को उनके मोबाइल पर 27 अप्रैल 2023 को परिवहन विभाग के द्वारा मैसेज भेजा गया। जिसमें सीट बेल्ट ना लगाने के कारण उन पर एट हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि यह चालान 26 अक्टूबर 2020 को काटा गया है। अब इस मैसेज के मिलने के बाद पीड़ित लगातार परिवहन विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। लेकिन कोई भी उसे स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं इस मामले पर जिला परिवहन पदाधिकारी का कहना है कि मीडिया के माध्यम से उन्हें मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद जो भी शिकायतें हैं, उसे दूर कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

6 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

15 घंटे ago