समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर के सर्कुलेटिंग एरिया में लगे बाइक में सिकड़ी लगाकर पांच सौ रुपए वसूलने के वायरल वीडियो मामले में दोषी गृहरक्षक के विरुद्ध कारवाई की गयी है। फिलहाल दोषी गृहरक्षक नंद किशोर राय को तत्काल प्रभाव से अनुबंधन रद्द करते हुए आजीवन पुलिस ड्यूटी से मुक्त करने की कारवाई मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशिष ने की है। साथ ही इस मामले में समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष से भी जवाबतलब किया गया है। उक्त जानकारी गुरुवार को रेल एसपी के द्वारा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें समस्तीपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी एक बाइक में पुलिस कर्मी के द्वारा सिकड़ी लगा दी गयी। जिसमें आईआरसीटीसी के काउंटर पर सिकड़ी खोलने के एवज में पांच सौ रुपए लेते दिखायी दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रेल एसपी ने मुजफ्फरपुर मुख्यालय डीएसपी को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।
मुख्यालय डीएसपी ने इस मामले की पुरी जांच की और जांच रिपोर्ट रेल एसपी को सौंप दिया। रेल एसपी के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वायरल वीडियो में पाया गया है कि गृहरक्षक 1427 नंद किशोर राय हैं, जिसकी ड्यूटी 11 मई को एवं अन्य तिथि को भी समस्तीपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं बुकिंग काउंटर के पास लगायी गयी थी।
वायरल वीडियो में दिख रहे स्थान का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। जिसमें समस्तीपुर स्टेशन के उतरी सर्कुलेटिंग एरिया पाया गया। वीडियो में मौजूद कर्मी से चेहरा मिलान किया गया। इसमें भी गृहरक्षक का चेहरा मिली। फिर दोषी गृहरक्षक नंद किशोर राय से भी पूछताछ की गयी। पूछताछ में भी नंद किशोर राय ने रुपए लेने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि गलती हो गयी है। घटना कुछ दिन पूर्व की है। तिथि उन्हें नहीं मालूम है। इसके बाद मुख्यालय डीएसपी ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उक्त गृहरक्षक को दोषी पाते हुए कारवाई की है।
रेल एसपी डॉ. कुमार आशिष ने बताया कि मुख्यालय डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से दोषी गृहरक्षक नंद किशोर राय का अनुबंद रद्द करते हुए आजीवन पुलिस की ड्यूटी से भी मुक्त करने की कारवाई की गयी है। वहीं समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष से भी जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी कारवाई की जाएगी।
इधर, रेल डीएसपी की उक्त कारवाई से समस्तीपुर रेल थाना के पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के बीच लगातार कारवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार व अनुशासनहीता के मामले में जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्ती से कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…