Bihar

बिहार में ऑनलाइन चालान कटने के 90 दिनों में नहीं भरा जुर्माना, तो गाड़ी होगी ब्लैक लिस्टेड

बिहार में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कटने वाले चालान को यदि 90 दिनों के भीतर पैसा नहीं जमा कराया गया, तो संबंधित गाड़ी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जायेगा. इसके बाद संबंधित गाड़ी का फिटनेस, प्रदूषण, ऑनरशिप ट्रांसफर आदि वाहन मालिक नहीं करा पायेंगे. परिवहन विभाग ने यह आदेश जारी किया है.

जल्द ही बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी, मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी व भागलपुर स्मार्ट सिटी में भी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से इ-चालान शुरू करने की योजना है. स्मार्ट सिटी के तहत पटना में 30 एएनपीआर कैमरा लगाये गये है, जिनसे इ-चालान कटने लगा है. जल्द परिवहन विभाग इस दायरे को पांच गुना तक बढ़ायेगा. विभाग के मुताबिक इस माह तक 29 स्पाॅट पर 150 कैमरा लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी.

लोगों को पहुंचने लगा ई-चालान का मैसेज

नयी व्यवस्था के बाद लोगों को यातायात नियमों को तोड़ने के बाद जब उनके मोबाइल पर मैसेज आता है, तो वाहन मालिक को मालूम होता है कि उनका चालान कटा है. विभाग के अनुसार इ- चालान काटे जाने की व्यवस्था की निगरानी के लिए गांधी मैदान के पास कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है. इससे 20 मार्च से लेकर अब तक 487 इ-चालान काटा गया है. सबसे अधिक ट्रैफिक सिग्नल उल्लंघन करते हुए 317 इ-चालान काटा गया है, जबकि रांग साइड का 150 और ओवर स्पीडिंग में 20 इ-चालान काटा गया है.

यहां लगेगा एएनपीआर कैमरा

पटना में चिरैयाटाड़ चौधरी पेट्रोल पंप, आरएन सिंह मोड़, राजा पुल, भूतनाथ रोड, दिनकर मोड़, गायघाट, पहाड़ी, दीदारगंज मोड़, जीरो माइल, 90 फीट सड़क, दशरथा मोड़, एम्स गोलंबर, खगौल मोड़, पटेल भवन, आइपीएस मेस मोड़, आरा गोलंबर, जेपी सेतु, शिवाला मोड़, रूपसपुर पुल, कदमकुआं, एनआइटी मोड़, अटल पथ पर आर ब्लाक के पास, दीदारगंज चेकपोस्ट, अटलपथ पर सचिवालय मोड़ के पास, दीघा-सोनपुर पुल के पास, आयुक्त कार्यालय, अटलपथ गोलंबर और एलसीटी घाट आदि जगहों पर एएनपीआर कैमरा लगेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

8 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

10 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

11 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago