Samastipur

पूसा विश्वविद्यालय कैंपस परिसर में दो बाइकों की टक्कर में इंजीनियर की मौत, दो अन्य जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय अस्पताल के निकट मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसमें एक की मौत हो गई। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह व डॉ. सुलिका की मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

घायलों में मुंगेर जिले के पुलकिया गांव (बरियारपुर थाना) निवासी अनिल कुमार चौधरी के पुत्र अमित कुमार एवं उनके भाई अभिनीत कुमार के अलावा देवपार गांव निवासी असर्फी पासवान के पुत्र साजन कुमार बताये गये हैं। अमित और अभिनीत दोनों भाई एक बाइक पर थे।

अमित का पूसा में ससुराल है। वे जीएनएम सुषमा कुमारी का दामाद था। अमित को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा से रेफर होने के बाद मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 29 मई को ही अमित को पुत्री की प्राप्ति हुई है। जिसके लिए वे पूसा आये थे। वे बेगूसराय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। परिजन शव को मुंगेर ले जाने की तैयारी में जुटे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

8 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

47 मिनट ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago