Bihar

BPSC ने जारी किया विज्ञापन: शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 15 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना संजोए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सातवें चरण की शिक्षक बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया है। मंगलवार 30 जून को जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक शिक्षकों के कुल 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर भर्ती की जाएगी। शिक्षक बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2023 से शुरू होगी। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

बिहार के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से सातवें चरण की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे थे। विज्ञापन जारी होने के बाद उनके चेहरे खिल गए हैं। बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने मंगलवार दोपहर में ही इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि बीपीएससी का नोटिफिकेशन मंगलवार रात या बुधवार को जारी हो सकता है।

बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन के मुताबिक शिक्षक बहाली हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 15 जून है। अभ्यर्थी 12 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती-

कक्षा 1 से 5 तक के लिए 79,943 पद
कक्षा 9-10 के लिए 32,916 पद
कक्षा 11-12 के लिए 57,602 पद

अगस्त में होगी परीक्षा

पिछले दिनों बीपीएससी ने सातवें चरण की शिक्षक बहाली का भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत शिक्षक बहाली परीक्षा अगस्त महीने में होने की बात कही गई। बीपीएससी ने बताया कि यह परीक्षा अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। 19, 20, 26 और 27 अगस्त इसकी संभावित तारीखें हैं।

बिहार शिक्षक भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। शिक्षक बहाली की पूरी जानकारी उसमें दी गई है। पूरा नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Avinash Roy

Recent Posts

धुरलख में ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, 31 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह

समस्तीपुर : शहर से सटे ध वार्ड 31 में रविवार को रक्त दान शिविर का…

2 मिनट ago

एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट के विरोध में सरायरंजन से पटना तक निकली 100 KM की पदयात्रा, कॉलेज-घर बचाने की मांग

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर सरायरंजन में चल रहा विरोध अब…

26 मिनट ago

समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया समेत 25 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी; मौसम का येलो अलर्ट

बिहार के 25 जिलों में आज यानी रविवार 16 अगस्त को मौसम खराब रहने की…

11 घंटे ago

हाजीपुर कोर्ट से लौट रही महिला दरोगा से मारपीट, सिपाही को भी पीटा; वकील समेत 3 ह‍िरासत में

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस-अधिवक्ता संबंधों को तार-तार करने वाली…

1 दिन ago

दिवंगत पत्तीलाल के परिवार को राजू सहनी ने दी मदद, घरेलू एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या-9 में एक गरीब परिवार…

2 दिन ago

15 से 19 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अपने जिले समस्तीपुर का हाल

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

2 दिन ago