Samastipur

समस्तीपुर: बारात लेकर जा रहा दुल्हा रथ पर सवार होकर रायफल से किया फायरिंग, वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रथ पर सवार दूल्हे का रायफल से फायरिंग करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अपनी शादी में रथ पर सवार दूल्हा एक रायफल से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। पीछे भोजपुरी गाने बज रहे हैं। इस दौरान दूल्हे को गोली चलाता देख लोग अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं।

बाद में दूल्हा राइफल कंधे पर रखकर तस्वीर भी खिंचवाते नजर आ रहा है। हालांकि समस्तीपुर टाउन मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया है कि यह पटोरी थाना के धमौन गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई एक शादी समारोह का है।

इधर वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। मामले में डीएसपी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस वीडियो के जांच में जुटी है। हालांकि अब तक चिन्हित नहीं हुई है। वहीं एसपी विनय तिवारी ने बताया कि उन्हें अब तक वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई बात है तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

12 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

21 घंटे ago