Bihar

महिला पुलिस भर्ती में देश भर में टॉप पर बिहार, उनकी सुविधा के क्या है नीतीश सरकार का प्लान? 300 थाने जल्द

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सर्वाधिक है। आने वाले दिनों में इनकी और भर्तियां होंगी। इसके मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी संख्या में बैरक या आवास की अलग व्यवस्था की जा रही है। थाना भवन और बैरक में इनके तमाम सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस में महिलाओं की बहाली पर खास जोर दिया। अब उनकी सुविधाओं के लिए सरकार काम कर रही है।

दो वर्षों में 300 थाने बन जाएंगे आगामी दो वर्षों में राज्य में 300 थाने बनकर तैयार हो जाएंगे। हाल में हुए बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 108 थानों का शिलान्यास और 24 का उद्घाटन किया है। सभी थाना भवन चार मंजिला बनाए जा रहे हैं। इनका क्षेत्रफल 14 हजार 258 वर्गफीट है। अधिकतर थानों में गाड़ी, फायर टैंकर रखने के अलावा ड्राइवर के रहने की भी व्यवस्था है। पुलिस ओपी (उट पोस्ट) तीन मंजिला बनाए जा रहे हैं। आने वाले दो वर्ष में सभी थानों और पुलिस लाइन को मिलाकर करीब 19 से 20 हजार महिला कर्मियों के रहने की व्यवस्था हो जाएगी।

यह सुविधाएं होंगी

सभी चार मंजिला थाना भवनों में 30-35 महिला सिपाहियों के रहने के लिए दूसरी मंजिल पर विशेष बैरक बन रहा है। सुविधाओं से संपन्न इसका क्षेत्रफल करीब साढ़े चार हजार वर्ग फीट होगा।

इसमें किचन, डाइनिंग स्पेस, स्टोर, टॉयलेट, बाथरूम के अलावा बच्चों के लिए क्रेच समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद रहेंगी। यह एक फ्लैट की तरह होगा। सबसे ऊपरी तल पर पुरुष सिपाहियों के लिए बैरक है। नए थाना भवन के निचले तल पर थाना प्रभारी का कार्यालय, सेक्शन कार्यालय, हाजत समेत अन्य चीजें होंगी। पहले तल पर विधि-व्यवस्था से जुड़ी यूनिट समेत अन्य जरूरी कार्यालय रहेंगे। राज्य में अब सभी नए थाने इसी स्वरूप में दिखेंगे। पहले से मौजूद करीब 650 पुलिस थानों में महिला शौचालयों की खासतौर से व्यवस्था कर दी गई है।

महिला एवं एससी-एसटी थानों में क्वार्टर राज्य में महिला और एससी-एसटी थाने को एक साथ बनाये गये हैं। इन चार मंजिला थाना भवनों में सबसे ऊपर के भवन पर महिला कर्मियों के लिए क्वार्टर तैयार किए गए हैं। इनमें रहने, भोजन समेत सभी सुविधाएं हैं। बता दें कि हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों के मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है।

बन रहे हैं कई महिला बैरक

● डेहरी, सासाराम, पटना, मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 300 महिला सिपाहियों के लिए बन रहे बैरक

● दरभंगा, बक्सर और मुंगेर में एक-एक हजार की क्षमता वाला महिला बैरक।

● 11 पुलिस लाइनों नवगछिया, शेखपुरा, किशनगंज, अररिया समेत अन्य में 300-300 क्षमता का महिला सिपाहियों के लिए सभी सुविधाओं वाला बैरक बन रहा। आठ निर्माणाधीन और तीन का निर्माण पूरा हो गया।

● पटना में 500 की क्षमता वाला बैरक 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

बढ़ेगी संख्या

● बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या करीब 25 फीसदी है

● इस वर्ष के अंत तक बढ़कर 28 से 29 तक होने का अनुमान

● इस साल 65 हजार सिपाही से दारोगा तक की बहाली होगी

क्या कहते हैं पदाधिकारी :

तेजी से बढ़ती महिला पुलिस कर्मियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए आवास समेत सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। आने वाले समय में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों के लिए सभी व्यवस्था हो जाएगी।

-विनय कुमार, महानिदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago