Samastipur

समस्तीपुर: साइकिल नहीं देने पर गांव के बदमाश ने युवक की पीट-पीटकर की ह’त्या, आरोपी फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- साइकिल नहीं देने पर बदमाशों द्वारा युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दसहरा पंचायत अंतर्गत खराद बरेठा गांव के पास की है। बताया गया है कि एक बदमाश व्यक्ति गांव के ही रहने वाले युवक से साइकिल मांगने गया था। युवक ने साइकिल देने से इनकार किया तो दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा।

तू-तू मैं-मैं होते-होते बात मारपीट में तब्दील हो गया। उसी दौरान बदमाश ने लाठी-डंडे से वार कर दिया। जिसमे युवक को सिर में चोट लगी और उसकी मौत हो गया है। घटना को लेकर मृतक की भाभी ने बताया कि हमारे घर पर गांव के ही रहने वाले किशन देव साइकिल मांगने के लिए आया था।

मैंने कहा साइकिल नहीं है। घर के सदस्य भोज खाने गए हुए हैं। फिर किशन देव शिखर मांगने लगा। मैंने शिखर नहीं रहने की बात बताइ तो वह हल्ला करने लगा। उसी समय मेरे देवर भूषण भोज खाकर वापस घर आए। फिर किशन, भूषण से तू-तू मैं-मैं करने लगा। जिसके बाद किशन ने मेरे देवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद परिजन उसे मोहिउद्दीननगर पीएचसी ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के शत्रुघ्न पासवान के 25 वर्षीय पुत्र भूषण पासवान के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाना एवं मोहनपुर ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना सोमवार देर शाम की है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

38 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago