समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में आर्म्स एक्ट और रोड रॉबरी के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी की हालत खराब होने के बाद उसे शुक्रवार की सुबह-सुबह इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया है। कैदी की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के घोघरडीहा निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र प्रियम कुमार उर्फ चमन कुमार के रूप में बतायी गई है।
कैदी के परिजनों के अनुसार उसकी तबीयत काफी खराब है और उसे बेहतर इलाज की जरूरत है, लेकिन डॉक्टरों के द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए कहीं अन्यत्र रेफर नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि इस वर्ष अभी तक जिले में 3 कैदियों की मौत हो चुकी है। देखने से कैदी की स्थिति काफी गंभीर दिखाई पड़ रही थी। कैदी काफी बेचैन दिखाई दे रहा था और बार-बार अपना सिर पटक रहा था। वहीं, कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाने वाले पुलिसकर्मियों ने मामले के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…
बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…
समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू…
समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…