Samastipur

समस्तीपुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- माहवारी स्वच्छता को लेकर बाल विकास परियोजना ने जागरुकता अभियान चलाया। इसके माध्यम से सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र व जीविका संकुलों के माध्यम से अभियान चलाया गया। आईसीडीएस डीपीओ अल्का आम्रपाली ने बताया कि 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाना है।

इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में 15 से 24 वर्ष की आयु की किशोरियों, महिलाओं के बीच सभी सुरक्षित तरीके से माहवारी प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसके आलोक में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा जीविका संकुलों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविका प्राथमिकता के तौर पर कन्या विद्यालयों में जाकर माहवारी स्वच्छता के महत्व के बारे में बच्चियों को जानकारी दे रही है। हाथों पर लाल बिन्दु का निशान बनाकर दे रही है। आंकड़े के अनुसार राज्य के 58 प्रतिशत महिलाएं ही साफ व सुरक्षित तरीके से माहवारी प्रबंधन करती है। वर्ष 2024-25 तक इसे 80 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में बनेगी दिल्ली की तरह 150 किमी लंबी रिंग रोड, समस्तीपुर समेत आसपास के कई जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए विकास…

36 मिनट ago

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

3 घंटे ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

5 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

17 घंटे ago