समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर स्थित एक बगीचा में अहले सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनवारा वार्ड संख्या-8 निवासी भुट्टु पासवान के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान के रूप में हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज अहले सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए बागीचा की ओर जा रहे थे तभी एक आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ पाया जो सादा गमछा से बंधा हुआ था।
जैसे ही पेड़ से लटके लाश मिलने की सूचना लोगों तक पहुंची यह बात आग की तरह चारो ओर फैल गई और देखते ही देखते आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खानपुर थाना को दी, जानकारी मिलते ही खानपुर की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…