समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित होटल कैलाश में रविवार को पूर्व एमएलसी हरि नारायण चौधरी की दूसरी पुण्यतिथि का आयोजन उनके पुत्र एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी की ओर से किया गया। कार्यक्रम में सर्व धर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की।
इसकी अध्यक्षता पूर्व एमएलसी के बड़े पुत्र अरुण कुमार चौधरी व संचालन अनन्त कुमार ने किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हरि नारायण चौधरी सर्व धर्म समभाव के विचार वाले नेता थे और इसी कारण वे जन-जन के लोकप्रिय नेता थे। उनका जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…