समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब डिजिटल व्यवस्था होगी। इसके तहत मरीजों के निबंधन, इलाज, जांच से लेकर दवा वितरण तक की व्यवस्था ऑनलाइन की जाएगी। वहीं मरीजों के इलाज से पूर्व आभा आईडी बनेगा। जिसमें मरीजों के पूर्व व वर्तमान में कराए गए इलाज, जांच व उपयोग किए गए दवाओं का विवरण होगा।
इससे जहां अस्पतालों में अब पेपरलेस वर्क होगा, वहीं मरीजों को पर्ची कटाने व ढोने या फिर खोने का भी डर नहीं सताएगा। इसको लेकर शहर के बनारस स्टेट परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेल्थ डिजिटल योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्ष्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी अस्पतालों में कार्यरत बीएचएम एवं डॉटा इंट्री ऑपरेटरों को भव्या एचआईएमएस पोर्टल पर मरीजों के इलाज व दवा के विवरण को अपलोड करने एवं मरीजों का आभा आईडी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस कड़ी में भव्या टीम श्रीधर रेड्डी, अभिषेक तिवारी, धीरज झा, प्रगति कुमार, दिपक गुप्ता, सुनील कुमार, आशुतोष कुमार, ओम प्रकाश, आशीष कुमार व अनुभव कुमार ने प्रशिक्षण दिया। डीएचएस के डीएमईओ आलोक कुमार के अलावे अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मरीजों को अस्पताल आकर इलाज के लिए पर्ची कटाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। आभा आईडी कार्ड बनाने के बाद मरीज मोबाइल से ही अपने आईडी से किसी भी चिकित्सक से इलाज के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं। आईडी नंबर मिलने के बाद सभी प्रक्रिया ऑन लाइन हो जाएगी। मरीजों को ऑन लाइन पंजियन कराने के बाद चिकित्सक उनके आईडी के आधार पर उनके बीमारी के पुराने इतिहास को जान सकेंगे। जिसके अधार अगली दवाएं लिखी जाएंगी।
जांच होने पर जांच रिपोर्ट भी ऑन लाइन डॉक्टर के पास पहुंचेग और फिर उसी के अनुसार दवा लिखी जाएगी। जो दवा काउंटर के कर्मी के पास पहुंच जाएगा। जहां मरीज के पहुंचने पर उनके आईडी के आधार पर दवा दी जाएगी।
ट्रेनरों ने बताया कि जिन मरीजों का आभा आईडी बन जाएगा। वह देश के किसी भी निजी या सरकारी अस्पताल में जाएंगे तो उन्हें ऑन लाइन इलाज की सुविधा होगी। जहां मरीजों के मर्जी के इच्छा पर आईडी के आधार पर उनके पूर्व के इलाज का ब्यौरा देख सकेंगे। मरीजों के इलाज, भर्ती, रेफर आदि जानकारी आभा आईडी में होगा।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…