Bihar

‘बिहार में जातिगत जनगणना होकर रहेगा..’ तेजस्वी के बाद लालू यादव ने भी ठोकी ताल, पूछे ये सवाल..

बिहार में जातीय गणना पर रोक हाईकोर्ट की ओर से लगा दी गयी. जिसके बाद सरकार की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दे दिया गया कि जातिगत जनगणना के दूसरे फेज के काम को फौरन रोक दिया जाए. वहीं इस आदेश को लेकर अब बिहार में सियासी गरमी बढ़ गयी है. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पहली बार अपनी ओर से प्रतिक्रिया ट्वीट के जरिए दी है.

लालू यादव का ट्वीट

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार में जातिय गणना को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में लालू यादव ने लिखा कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह हो कर रहेगा. वहीं भाजपा पर भी लालू यादव ने हमला बोला और सवाल किए कि BJP बहुसंख्यक पिछड़ों की गणना से डरती क्यों है?

भाजपा पर निशाना साधा 

लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है.’ वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए आरजेडी प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा कि देश की जनता जातिगत जनगणना पर BJP की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है.

तेजस्वी यादव ने भी दी थी प्रतिक्रिया..

बता दें कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री व लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी ये दावा किया था कि बिहार में जातिय गणना होकर रहेगा. ये आज हो या कल हो पर ये होगा. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जातीय गणना पर हाइकोर्ट के आये फैसले के बाद कहा कि भाजपा के लोग जाति आधारित सर्वे पर रोक लगने से खुशी मना रहे है. ये दोहरे चरित्र के लोग हैं. केंद्र में इनकी सरकार जातिगत जनगणना से मना करती है. किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा. ये तो आरक्षण समाप्त करने और करवाने वाले लोग हैं. देश की बहुसंख्यक जनता इनकी सच्चाई से अवगत हो चुकी है.

आज नहीं तो कल जातिगत गणना होगी- बोले तेजस्वी

हालांकि, संवाददाताओं से चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने साफ किया था कि आज नहीं तो कल जातिगत गणना होगी. सभी राज्यों में इसकी जरूरत है. महागठबंधन सरकार जातिगत गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है. किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि सभी के विकास के लिए जातीय गणना कराने का फैसला लिया गया था. उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट के फैसले का अध्ययन किया जायेगा. राज्य के विकास के लिए जरूरी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago