Samastipur

कागज की बर्बादी को रोकने के लिए समस्तीपुर DM की बेहतर पहल, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने तकनीकी एवं गैर तकनीकी अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को पेपर लेस रिपोर्टिंग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कागज की बर्बादी रोकने के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है।

इसके लिए जिला स्तर पर सभी विभागों द्वारा ऑनलाइन डेली रिपोर्ट फॉरमैट विकसित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक विभाग का एक फॉर्मेट होगा एवं इस फॉर्मेट से विभाग के कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रुप से समीक्षा की जाएगी। इसी डेली रिपोर्टिंग फॉर्मेट के आधार पर साप्ताहिक बैठक की जाएगी।

वहीं विभागीय स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान वीसी से जुड़े सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी इस नए फॉर्मेट के बारे में जानकारी दी गई। वहीं उनके प्रश्नों का निदान किया गया। इस दौरान भारत माला परियोजना 3-4, 122 बी सड़क, आरसीडी सड़क, एस एच 80 के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं इसे अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

3 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

6 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

6 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

6 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

10 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago