Bihar

दो हफ्ते बाद आज नीतीश कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। अमुमन कैबिनेट की बैठक दिन में ही होती है लेकिन सिमरिया धाम में सौंदर्यीकरण योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के कारण आज कैबिनेट की बैठक शाम में आयोजित की जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री के बाहर रहने के कारण पिछले दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पा रही थी।

दरअसल, महागठबंधन में शामिल होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत सीएम पिछले दो सप्ताह से दूसरे प्रदेशों को दौरा कर वहां विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।पिछले दिनों मुख्यमंत्री कोलकाता, लखनऊ, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के दौरे पर रहे। ऐसे में पिछले दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी। अब आज दो सप्ताह के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

पिछली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों को मंजूरी दी गयी थी। सरकार ने कृषि रोड मैप को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। सरकार ने 2023 से 2028 तक पांच सालों में कृषि रोड पर कुल 1 लाख 62 हजार 268 करोड़ रूपये खर्च करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही राज्य कैबिनेट की बैठक में मुंबई में बिहार भवन बनाने का भी फैसला लिया गया था। नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार में नयी रजिस्ट्री नियमावली को भी मंजूरी दे दी गयी थी। इसके साथ ही सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी थी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

3 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

4 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

5 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

9 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

18 घंटे ago