समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

लोको शेड समस्तीपुर में ‘मजदूर दिवस’ पर कर्मियों ने शहीद मजदूरों को किया नमन

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- लोको शेड समस्तीपुर में लोको शाखा ईसीआरकेयू समस्तीपुर के शाखा सचिव राज कुमार ने AIRF के आह्वान पर ECRKU के मण्डल मंत्री केके मिश्रा के नेतृत्व में 1 मई को मजदूर दिवस का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सहायक सचिव सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में मजदूर दिवस के सम्बन्ध में विस्तार से कर्मचारियों को बताया। साथ ही AIRF के संघर्ष के इतिहासों को भी साझा किया।

इस अवसर पर अपने और अपने कामगार साथी के अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए समस्त लोको परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सभी ECRKU के हर संघर्ष का साथ कंधे से कंधे मिलाकर देंगे।

IMG 20230324 WA0187 01

इस कार्यक्रम में मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार, कारखाना स्टोर शाखा सचिव अमरजीत कुमार चौधरी, आउटडोर शाखा सचिव उमेश प्रकाश ने भी कर्मचारियों को सम्बोधन कर जानकारी दी। लोको शाखा सचिव ने कर्मचारियों को एक जुट होकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु लम्बी लड़ाई लड़ने में साथ रहने को कहा।

new file page 0001 1

इस मौके पर लोको शाखा पदाधिकारी सतीश कुमार चौधरी, अशोक कुमार यादव, विजय कुमार राय, राजेश लाल, राज किशोर, सत्येंद्र सिंह, रंजन कुमार, पप्पू कुमार राय, कविंद्र कुमार, नन्द किशोर, अबोध कुमार, विप्पलब चौबे, विक्रम चौधरी, सुनीता देवी, मीणा देवी, कमली देवी, रूपा देवी के साथ लोको शेड समस्तीपुर के अन्य रेल कर्मी उपस्थित रहे।

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230428 WA0067 01 01

Samastipur Town Page Design 01

IMG 20230109 WA0007

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150