समस्तीपुर : भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई जिला कमिटी के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य सत्येन कुमार का पुतला दहन किया गया। छात्रों का एक जुलूस शहीद उदय शंकर भवन से इंकलाब जिंदाबाद, एसएफआई जिंदाबाद, समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य मुर्दाबाद, तानाशाही प्राचार्य होश में आओ, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिनव अंशु व उपाध्यक्ष राजन वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले को जेल के अंदर बंद करो, हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से आदि नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन स्थित गांधी स्मारक चौराहा पहुंची। उसके बाद एक प्रतिरोध सभा एसएफआई जिलाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
सभा को एसएफआई बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार, जिलामंत्री छोटू कुमार भारद्वाज, संयुक्त जिला सचिव विपिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष नीलकमल आदि ने संबोधित किया। सभा संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में गत वर्ष नगर निगम चुनाव से ही कॉलेज के प्राचार्य सत्येन कुमार के समक्ष श्री कृष्णा छात्रावास के पुनर्निर्माण, कॉलेज में महिला छात्रावास को चालू करने, कैंपस में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने, बाहरी असामाजिक तत्वों को प्रवेश पर रोक लगाने, नियमित वर्ग संचालन करने, परीक्षा भवन के ऊपर हजारों बेंच डेक्स को सुरक्षित रखने आदि छात्रहित मांगों को लेकर एसएफआई सहित संयुक्त छात्र संगठन मोर्चा द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है।
जिसके बाद प्राचार्य ने सुनियोजित साजिश के तहत छात्र नेता पर हमला कराया है। यह शिक्षण संस्थान के लिए काफी निंदनीय है। इसीलिए हम प्रशासन से मांग करते हैं की अविलंब आरोपित अपराधियों की गिरफ्तारी हो। अन्यथा छात्र संगठन द्वारा आंदोलन तेज किया जाएगा।जिसका सारा जवाबदेही स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन की होगी। मौके पर जिला कमिटी सदस्य प्रिंस कुमार, राजू कुमार, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार, नीतीश कुमार, संदीप कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…