Samastipur

समस्तीपुर शहर के मगरदही व बारह पत्थर मुहल्ले से चोरी की बाइक के साथ शूटर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर मगरदही में छापेमारी करते हुए एक चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद नगर पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में नगर थाना में मामला दर्ज किया गया।

बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कुछ संदिग्ध युवकों की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करनी शुरु की। इसी कड़ी में नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या के नेतृत्व में दारोगा सुनील कुमार व अन्य के द्वारा संदिग्ध की तस्वीर के आधार पर छापेमारी की गयी। जिसमें शहर के मगरदही मोहल्ले में छापेमारी करते हुए चोरी की एक बाइक बरामद की गयी।

साथ ही इस मामले में नगर पुलिस ने बारह पत्थर के सुनील उर्फ शूटर, विशाल कुमार तथा मगरदही के बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया। नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बता दें कि एसपी विनय तिवारी के द्वारा बाइक रिकॉवरी टीम भी बनायी गयी है। जिसके द्वारा चोरी व लूटी गयी बाइक की बरामदगी के लिए कार्य किया जा रहा है। उक्त टीम ने द्वारा दर्जनों बाइक बरामद कर कोर्ट के आदेश पर वाहन मालिक को सौंप दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago