Samastipur

समस्तीपुर में बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न, 2190 छात्र रहे अनुपस्थित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में रविवार को 689 पदों के लिये बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त शांतिपूर्वक तरीके से समाप्त हो गई। परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 17 केंद्र बनाए गए थे। बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर में 700 परीक्षार्थी, आरएनएआर कॉलेज में 650 परीक्षार्थी, प्लस टू उच्च एकेडमिक में 640 परीक्षार्थी, होली मिशन में 600 परीक्षार्थी सहित कुल 17 परीक्षा केंद्र पर 7144 परीक्षार्थी थे जिनमें से 4954 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। वहीं 2190 छात्र अनुपस्थित रहे।

बता दें कि इस लिखित परीक्षा के लिए सुबह 8:00 बजे से 9 बजे तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश कराया गया। लिखित परीक्षा 10 से 12 बजे तक चली। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो इसको लेकर हर परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं दंडाधिकारी को तैनात किया गया था। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी छात्र-छात्राओं को चेक करने के बाद परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड का पहचान पत्र से मिलान होने के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago