समस्तीपुर :- रेड क्रॉस भवन में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के संस्थापक सह प्रथम विश्व शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हेनरी दुनांत के जयंती के अवसर पर समस्तीपुर जिले के विभिन्न रक्तदान समूहों को समस्तीपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव वीडी केशव के द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सेव हुमुनिटी के सचिव विश्वनाथ शर्मा, अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, बिहार यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मो. तमन्ना खान, गुफरान अंसारी, सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार सिंह बादल, दीपू पोद्दार के अलावा कई रक्तदान समूहों को रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर वीडी केशव ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस के जनक हेनरी दुनन्त का जन्म 1828 को हुआ और उन्होंने कम आयु वर्ग में ही विश्व मे कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया था। उन्हें विश्व का पहला विश्व शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्होंने बताया कि उनके जन्म दिवस को लेकर सोमवार को ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, लक्ष्मी राय, डॉ. प्रदीप कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…