Bihar

सम्राट चौधरी ने CM नीतीश कुमार को दिया ऑफर, कहा- सुशील मोदी को ही मुख्यमंत्री बना दीजिए

सीएम नीतीश कुमार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा ऑफर दे दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा अगर नीतीश कुमार यह शर्त मान लें तो पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी हो जाएगी। इस बयान का चर्चा अब सियासी महकमे में है। दरअसल, पटना के किसान पैलेस में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक थी। इसमें कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शर्त मानने पर पूरी भाजपा नीतीश कुमार के साथ खड़ी हो जाएगी

सम्राट चौधरी ने जातीय जातिगणना पर कानून बनाने को लेकर नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने कभी नहीं कहा कि कानून बनाना चाहिए। सुशील मोदी की बयान के बाद नीतीश कुमार कह रहे हैं कि जरूरत पड़ी तो कानून बनाएंगे।

सम्राट ने ऑफर देते हुए कहा कि सुशील मोदी के कहने पर नीतीश कुमार कानून बनाते हैं तो उन्हें सुशील मोदी को ही मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। अगर वो ऐसा कर देते हैं तो मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी हो जाएगी। आप क्या बात कर रहे हो, हमारा धर्म था इसलिए हमलोगों ने सीएम नीतीश कुमार समर्थन दिया था। कोई कहीं विरोध नहीं हुआ हमलोगों ने तो समर्थन दिया। जब आप भाजपा के साथ थे तो हमलोगों ने आंख मूंदकर नीतीश कुमार पर भरोसा किया। जातीय जनगणना पर उनका समर्थन किया।

नीतीश बोले- कानून बनाकर गणना कराने की बात उस समय क्यों नहीं

दरअसल, दरभंगा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर भाजपा पर हमला बोला था। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन सभी दलों की सहमति लेकर जनगणना शुरू की गई थी। उस समय भाजपा भी साथ में ही थी। कानून बनाकर गणना कराने की बात उस समय क्यों नहीं की। उस समय बोलते लेकिन तभी कुछ बोले नहीं। अब अल-बल सब बोल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

7 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

23 घंटे ago