Samastipur

संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के विरोध में जगह-जगह निकाला जुलूस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिला मुखयालय समेत कई जगहों पर वाम छात्र संगठनों ने जुलूस निकाल समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताने के साथ कुलपति के विरोध में नारे लगाये।

रोसड़ा में एआईएसएफ की यूआर कॉलेज इकाई ने मंगलवार को जुलूस निकाल विवि के कुलपति और कुलसचिव के विरोध में नारे लगाये। इस दौरान समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्त करने तथा आंदोलनरत छात्रों को गाली देने वाले सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल मनहर पर कार्रवाई करने की मांग की गयी।

सभा की अध्यक्षता एआईएसएफ के जिला सचिव गौरव कुमार तथा आइसा के संयोजक सुंदरम कुमार ने की। जिसका संचालन सीआरजेड के मुरारी गुप्ता एवं एआईएसएफ के अभिषेक सिंह में संयुक्त रूप से किया। मौके पर कुलपति का पुतला दहन किया गया।

एआईएफएफ के कार्यकर्ताओं ने पटोरी के एएनडी कॉलेज में भी जुलूस निकाला। इस दौरान समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में स्थायी प्रधानाचार्य नियुक्त करने, गालीबाज सहायक प्रोफ़ेसर पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कुलपति व कुलसचिव का पुतला दहन किया गया। सभा की अध्यक्षता मोर्चा के सहसंयोजक एआईएसएफ़ जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की।

सभा को एलएनएमयू के संयोजक अविनाश कुमार, अशोक कुमार, पंकज कुमार, रणधीर कुमार, सुशील कुमार , गुलशन कुमार आदि ने संबोधित किया। दलसिंहसराय में मंगलवार को जुलूस निकाल कर छात्र नेताओं ने नारेबाजी की। जुलूस में शामिल छात्र समस्तीपुर कॉलेज में स्थाई प्राचार्य को नियुक्त करने, आंदोलनरत छात्रों को कथित रूप से गाली देने वाले शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

मौके पर एसएफआई नेता कुंदन कुमार, आइसा संयोजक नितीश राणा, विशाल बौद्ध आदि के नेतृत्व में सभा भी हुई। आइसा के विवि प्रतिनिधि उदय कुमार ने कुलपति व कुल सचिव की समस्या का समाधान नहीं करने पर अआलोचना की।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago