Samastipur

समस्तीपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप से जल रहे समस्तीपुर में मंगलवार की सुबह राहत के साथ शुरू हुई। मौसम ने मिजाज बदला है, जिसका अनुमान पहले से लगाया जा रहा था। इसके बाद बूंदाबांदी होते-होते 11 बजे तक अच्छी-खासी बारिश हुई।

बीते दिनों की बात करें तो इतनी भीषण गर्मी पड़ रही थी कि दिन के ज्यादातर वक्त सड़कों पर ना तो लोगों की भीड़ दिखती थी, और ना ही आवागमन। मंगलवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है।

बता दें कि, कृषि वैज्ञानिक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और भारत मौसम विभाग के द्वारा बीते दिनों मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया था। इसमें मौसम को लेकर चेतावनी दी गई थी। बताया गया था कि 23 और 24 मई को उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना बन रही है। हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही। मंगलवार की सुबह समस्तीपुर जिले में घने बादल छाने लगे। इसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश धीरे-धीरे मूसलधार बरसात में बदल गई।

किसानों के लिए भी सुझाव जारी

मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सुझाव जारी किया है जिसमें वर्तमान समय में फसल कटाई के बाद अगर किसान अपने खेतों की सिंचाई की योजना बना रहे हैं तो अभी ऐसा ना करें। उन्हें कुछ समय रुकने का सुझाव दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग के द्वारा मूंग के तैयार फसल को 23 मई से पहले तुरई का सुझाव दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago