Samastipur

हरपुर बोचहा हाल्ट के समीप अज्ञात युवक का श’व बरामद, ट्रेन से गिरकर मौ’त होने की आशंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर- बछवाड़ा रेलखंड अवस्थित हरपुर बोचहा हॉल्ट के समीप मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरपुर बोचहा हॉल्ट के समीप मॉर्निंग वॉक के लिए निकले कतिपय ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में एक क्षत विक्षत शव पर नजर पड़ा।

धीरे धीरे यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचीं बछवारा जीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव देखने से यह प्रतीत होता है कि दो-तीन दिन पहले हत्या या आत्महत्या के बाद शव फेंका गया है। उक्त युवक ब्लू रंग का जींस व उजला रंग का टीशर्ट पहन रखा है। जिसकी उम्र करीब 32 से 35 वर्ष की होगी। मृतक का एक पैर भी कटा हुआ था जिससे प्रतीत होता हैं कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से हुई होगी। दो-तीन दिन पुरानी शव होने की वजह से जीव जंतु भी शव को क्षत विक्षत कर दिया है।

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि हमें टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिलने पर गश्ती दल को भेजकर मामले की छानबीन शुरू की जा रही है। शव की शिनाख्त करने को लेकर आसपास के पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई हैं। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago