समस्तीपुर :- वाम दलों ने महिला पहलवानों को दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल से जबरन हटाने के विरोध में सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। महासंघ स्थल से निकला मार्च कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पर पहुंच सभा में बदल गया। इसमें डीवाईएफआई, बिहार राज्य किसान सभा, एसएफआई, जनवादी महिला समिति, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन, सीआईटीयू जिला कमिटी के अधिकारी व सदस्य शामिल थे।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सुनील की अध्यक्षता में सभा हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पर अविलंब कार्रवाई हो। अगर ऐसा नहीं होता है आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभा को सीपीआईएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो, सीआईटीयू के नेता मनोज कुमार गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, सतीश कुमार, छोटू भारद्वाज, नीलकमल, अवनीश कुमार, अशोक कुमार पुष्पम, कृष्णमूर्ति, बबलू कुमार, अनिल कुमार राय, अवनीश कुमार, शिव कुमार गुप्ता, विष्णु देव शर्मा, सतीश प्रसाद, मृदुला जी, प्रो. कृष्ण कुमार आदि ने संबोधित किया।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…