Samastipur

समस्तीपुर से अहमदाबाद की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर, कल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- रेल से यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्माण लिया है। इसका परिचालन 9 मई से शुरू होकर 27 जून तक होगा। इससे समस्तीपुर से अहमदाबाद की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 09413 अहमदाबाद- समस्तीपुर समर स्पेशल 09 मई से 27 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 16.35 बजे खुलकर गुरूवार को 03.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 09414 समस्तीपुर से अहमदाबाद समर स्पेशल 11 मई से सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से 05.00 बजे खुलकर मुजफ्फरपुर,हाजीपुर, पाटलिपुत्र के रास्ते शुक्रवार को 22.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

वहीं अहमदाबाद से दरभंगा को चलाई गई समर स्पेशल ट्रेन 09421 का परिचालन 8 मई से शुरू होगा। उक्त ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद शाम 4 बजे से खुलकर नरकटियागंज, रक्सौल होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09422 दरभंगा से अहमदाबाद समर स्पेशल का परिचालन 10 मई से शुरू होगा। यह प्रत्येक बुधवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन से खुलकर जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए अहमदाबाद तक जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09061/09062 मुंबई सेंट्रल से बरौनी से मुंबई सेंट्रल तक चलाई जाएगी। उक्त ट्रेन 9 मई से 4 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को मुंबई सेंट्रल से खुलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

57 मिनट ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

6 घंटे ago