Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में तेज पछिया के बीच दिन में बन सकती है लू की स्थिति, परेशान करेगी गर्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बीते तीन दिनों से गर्मी का बढ़ना लगातार जारी है। इस बीच बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर की वृद्धि दर्ज की गई है। बताया जाता है कि आगामी 11 तक तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। इस बीच बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इस अवधि में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं बताया गया कि आगामी तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। जिससे दिन के समय लू की स्थिति बन सकती है। वहीं गर्मी खासा परेशान करेगी। इस बीच रविवार को सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 66 फीसदी व दोपहर में केवल 27 फीसदी रिकार्ड की गई। जबकि इस दौरान 10.8 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली।

वैज्ञानिक ने दुधारू पशुओं को लंगड़ी व गलाघोटू बीमारी का टीका लगवाने की सलाह दी है। वहीं रबी फसल की कटाई बाद खेतों की गहरी जुताई कर तेज धूप से मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे व घास के बीज को नष्ट करने, खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार करने, उरद व मूंग की फसल में पीला मोजैक वायरस से ग्रस्त पौधों को नष्ट करने, भिंडी की फसल में नीम आधारित दवा का छिड़काव करने व लत्तर की सब्जियों को लाल भृंग कीट से बचाव करने व ओल के राजेंद्र किस्म की रोपाई की सलाह दी।

“उत्तर बिहार के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। वहीं उसके बाद लू की स्थिति बन सकती है। इस बीच बीते चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। किसान मवेशियों का ध्यान दें व सलाह के अनुरूप कृषि व पशुपालन का कार्य पूरा करें।”

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago