Samastipur

समस्तीपुर के 5 केंद्रों पर कदाचारमुक्त ली गई नीट की परीक्षा, 2 हजार 763 परीक्षार्थी हुए शामिल, 85 रहे अनुपस्थित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला मुख्यालय के पांच केंद्रों पर रविवार को नीट 2023 की परीक्षा ली गई। जिसमें 2848 छात्र-छात्रा अभ्यर्थियों में से 2763 ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि विभिन्न केंद्रों से 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

इसके बारे में परीक्षा के जिला कॉर्डिनेटर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के रेलवे स्थित केंद्रीय विद्यालय में 528, ताजपुर रोड के सीपीएस में 527, डीएवी में 792, शंभूपट्टी स्थित पोद्दार इंटरनेशनल में 720 व मोहनपुर रोड के होली मिशन स्कूल में 281 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें से पोद्दार में 13, केवी व होली मिशन में 9-9, सीपीएस में 14 व डीएवी में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया गया कि सभी केंद्रों पर कोविड जांच के बीच स्वच्छ, शांतिपूर्ण व पारदर्शी परीक्षा संचालन कराया गया। प्रवेश परीक्षा में हुए सिटिंग प्लान के बदलाव बाद एक वर्ग कक्ष में 24 परीक्षार्थी को बैठाया गया।

तीन प्रक्रिया से गुजरे परीक्षार्थी :

मेडिकल परीक्षा अन्य परीक्षा से भिन्न प्रकार से ली जाती है। इसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा पूर्व तीन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। बताया गया कि परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को दिन में 11 बजे के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। जहां कोविड की स्क्रीनिंग व मास्क की जांच की गई। वहीं बॉडी सक्रीनिंग भी की गई। जिसके बाद बोयाेमेट्रिक के रूप में तीसरी जांच के बाद 1:30 बजे परीक्षा हॉल में भेजा गया। 2-5:20 बजे तक परीक्षा ली गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago