समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की बेटी ज्योति कुमारी ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्रा ज्योति कुमारी ने 487 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। ज्योति एक साधारण एवं मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता गांव में ही एक छोटा होटल चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद ज्योति ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है ताकि वे समाज की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य तय कर मेहनत की जाए तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है। ज्योति की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर और बधाई देकर उनकी हौसला अफजाई की। ज्योति कुमारी आज गांव की अन्य बच्चियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे छोटी पड़ जाती हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…