Samastipur

पोलियो को लेकर आज से 1 जून तक चलेगा अभियान, समीक्षा बैठक में DM ने दिये आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिले व देश में पोलियो मुक्त घोषित होने बाद में भी आसपास के देशों में पोलियो रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले समेत राज्य भर में 28 मई से 1 जून तक इसको लेकर अभियान चलाई जाएगी। इसको लेकर जारी तैयारियों की शनिवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने समीक्षा की। इसके तहत 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक बूथ पर व उसके बाद वंचित बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी।

डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड में मुख्य ट्रांजिट स्थलों जैसे बस- स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहा आदि पर टीकाकर्मियों को वहां से गुजरने वाले सभी लक्षित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए पोलियो की खुराक पिलाकर आच्छादित करने व खुराक पिलाने के पश्चात नियमित टीकाकरण के ड्यू लिस्ट में इन्हें समाहित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने प्रत्येक कार्य दिवस की संध्या में संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक की बात कही। इसमें प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर व संबंधित कर्मी मौजूद रहेंगे। बैठक में डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

10 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago