Bihar

13-14 जून को बिहार में मानसून देगा दस्तक, सामान्य से कम बारिश के आसार

बिहार समेत राज्य के अन्य जिलों में पिछले तीन-चार दिनों में सूबे में प्री मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी की वजह से उमस और गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर आंधी और बारिश की स्थिति बनी। शनिवार को जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में 48.2 मिमी, सारण के मांझी में 46.6 मिमी, भोजपुर के संदेश में 45.8 मिमी, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में 42.6 मिमी, मुजफ्फरपुर से सरैया में 41.8 मिमी, पटना के बिहटा में 41.8 मिमी, सारण के दिघवारा में 39.2 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 38.4 मिमी, भोजपुर के शाहपुर में 37.6 मिमी बारिश हुई।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

पटना- 35.4 डिग्री

गया- 36.2 डिग्री

भागलपुर- 35 डिग्री

पूर्णिया- 33.2 डिग्री

बक्सर- 39.9 डिग्री

13-14 जून को बिहार में मानसून की दस्तक

मौसम विभाग ने शनिवार को इसका पूर्वानुमान जारी किया। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि एक जून है लेकिन इस बार चार जून तक यह केरल में दस्तक देगा। बिहार में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 13 से 14 जून है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के प्रभावित करने वाले अहम कारक अल नीनो का प्रभाव जून से ही दिखने लगेगा। पहले जुलाई में इसके प्रभावी होने का अनुमान किया जा रहा है। वर्तमान में ईएनएसओ (अल नीनो साउदर्न ऑसिलेशन) स्थितियां पूरे भूमध्य रेखीय प्रशांत क्षेत्र में मौजूद हैं और समुद्री सतह का तापमान मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में औसत के करीब या उससे अधिक है। मानसून मिशन जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली और अन्य वैश्विक मॉडल से प्राप्त नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी मानसून के दौरान अल नीनो की स्थितियां बनने की उच्च संभावना है।

सामान्य से कम होगी बारिश

बिहार में जून महीने में मानसून की बारिश सामान्य से कम होगी। अल नीनो का प्रभावी होना इसकी अहम वजह है। इसका प्रभाव पूरे मानसून पर दिखेगा और बिहार में मानसून अवधि (जून से अक्टूबर तक) सामान्य से कम बारिश होगी। इस अवधि में सामान्य बारिश 1017.2 मिमी है जबकि जून में सामान्य बारिश का मानक 167.7 मिमी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

2 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

3 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

3 घंटे ago