Samastipur

बिहार में छठा स्थान लाने वाला विद्यापतिनगर के बढ़ौना गांव का नवनीत बनना चाहता है SP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना गांव निवासी नवनीत ने माध्यामिक परीक्षा परिणाम में सूबे बिहार में छठा स्थान प्राप्त करते हुए सफलता का परचम लहराया है। बढ़ौना गांव निवासी पप्पू कुमार राय के बड़े बेटे नवनीत कुमार ने घोषित माध्यामिक परीक्षा परिणाम 480 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की हैं। उच्च विद्यालय बढ़ौना का छात्र नवनीत ने जारी परिणाम के बाद बताया कि आगे वह बीपीएससी व यूपीएससी की तैयारी कर डीएसपी व एसपी बनना चाहता है।

नवनीत ने बताया कि वर्दी देखकर हमें भी डीएसपी व एसपी बनने की इच्छा है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, चाचा व कोचिंग के शिक्षकों को देने वाले नवनीत के पिता पप्पू कुमार राय किसान हैं। वें घर पर रहकर ही खेती बाड़ी करते है। वहीं नवनीत की मां रूबी देवी गृहिणी हैं।

गांव के बढ़ौना उच्च विद्यालय में अध्यनरत छात्र नवनीत दो ‘भाइयो में बड़ा है। अपने लाड़ले की इस सफलता से माता- पिता, भाई-चाचा, तो उत्साहित हैं ही वहीं आसपास के लोगों में खुशी है। नवनीत के सफलता पर मुखिया प्रतिनिधि कुणाल कुमार, संजीव बेनी सुनील कुंवर व शिक्षकों सहित ग्रामीणों ने बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago