Bihar

बिहार सरकार के अफसरों ने घोषित की अपनी संपत्ति, मुख्य सचिव के पास महज 65 हजार रुपये नकद

बिहार सरकार के तमाम अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन अपनी संपत्ति की घोषणा करनी होती है।

इसी कड़ी में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पथ व स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ अन्य कई अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है।

घोषणा के अनुसार मुख्य सचिव सुबहानी के पास नकदी 65 हजार रुपये है। पीएफ खाते में 12.92 लाख रुपये जमा हैं।

इसके अलावा बैंक में 5.26 लाख 920 रुपये हैं। मुख्य सचिव के पास 2013 माडल की मारुति अल्टो 800 कार है।

दो फ्रिज और एक डेढ़ टन का एसी उनके पास है। सुबहानी के पास सिवान के बहुआरा में विरासत में मिली एक बीघा कृषि भूमि है।

पटना के सुल्तानगंज में 1.75 कट्ठा गैर कृषि जमीन है। पटना के कंकड़बाग में चार हजार वर्गफीट का प्लाट है, जो उनकी पत्नी के नाम है।

पटना के बेली रोड में 1425 वर्गफीट का एक फ्लैट है, जिसे वर्ष 1998 में बिहार सरकार से अग्रिम लेकर खरीदा गया था।

पत्नी से गरीब हैं अपर मुख्य सचिव प्रत्यय

पथ निर्माण के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा घोषित संपत्ति के अनुसार उनकी पत्नी रत्ना अमृत के पास ज्यादा संपत्ति है।

अमृत की पत्नी रत्ना के पास 1.67 करोड़ रुपये नकद हैं तो प्रत्यय अमृत के पास 41.07 लाख रुपये हैं। प्रत्यय अमृत के पास 15 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी रत्ना के पास 950 ग्राम सोना और करीब तीन किलो चांदी भी है।

संपत्ति में गुड़गांव में 1500 वर्ग फीट का एक फ्लैट मुजफ्फरपुर में भाई-बहन के साथ संयुक्त नाम से 1.2 कट्ठा 14 धूर जमीन है। प्रत्यय अमृत पर 78.23 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है।

खनन की अपर मुख्य सचिव के बैंक में जमा हैं करीब 42 लाख

खान एवं भूतत्व विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बमहारा के बैंक में करीब 42 लाख रुपये जमा हैं। अलग-अलग बैंक खातों में जमा बांड और म्यूचल फंड में करीब 1.33 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बमहारा के पास नौ सौ ग्राम सोना 960 ग्राम के करीब चांदी भी है।

पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव के पास डेढ़ लाख रुपये नकद
पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह के पास नकद के रूप में करीब डेढ़ लाख रुपये हैं, जबकि इनकी पत्नी प्रियंका सिंह के पास 1.74 लाख रुपये हैं।

मिहिर कुमार के बैंक खाते में 10.12 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। पत्नी के पास गोल्ड बांड भी है, जिसकी कीमत करीब 1.39 लाख रुपये है।

अल्पसंख्यक कल्याण की प्रधान सचिव के बैंक खाते में पांच लाख रुपये

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव डा. सफीना एन के बैंक खाते में करीब पांच लाख रुपये जमा हैं। पति डा. अब्दुल हरीश के बैंक खाते में करीब चार लाख रुपये जमा हैं। बांड में सफीना एन ने 40 लाख रुपये का निवेश किया है। 45 लाख का निवेश पति ने किया हुआ है।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास है बजाज स्कूटर

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक के पास आज भी एक बजाज स्कूटर है, जिसका उल्लेख उन्होंने अपनी संपत्ति में किया है। इनके पास नकद के रूप में 20 हजार रुपये और बैंक खाते में करीब 7.65 लाख रुपये जमा हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

7 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

8 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

13 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

21 घंटे ago