Samastipur

दलसिंहसराय में सौतेले बेटे ने खाना बना रही सौतेली माँ को लोहे की रड से मार की हत्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत अंतर्गत सोयरा वार्ड संख्या-4 में एक सौतेले बेटे ने अपनी ही सौतेली माँ को खाना बनाते के समय लोहे के रड से मार कर हत्या कर फरार हो गया। मृतका की पहचान स्व. रामाज्ञा चौधरी की पत्नी शांति देवी (50) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतका एक निजी विद्यालय में काम करती थी।

ग्रामीणों ने बताया कि घर में मृतक शांति देवी और उसका सौतेला बेटा मनोज चौधरी रहता था। पहले भी कई बार मनोज ताड़ी, नशापान कर के हंगामा करता और अपनी माँ को मारता पीटता था। मंगलवार की देर शाम घर से हो-हल्ला की आवाज सुनाई दिया। थोड़ी देर में आवाज शांत हो गया और कुछ ही देर में घर में से उसका बेटा मनोज घर से निकल कर तेजी से भागा।

आसपास के लोगों को जब शक हुआ तो मृतका के घर के अंदर गए तो महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। वहीं पास में लोहे का रड था, जिसपर खून के निशान थे और जमीन पर खून ही खून बिखरा था। जिसे देखने से साफ प्रतीत हो रहा था की महिला के सर पर लोहे के रड से कई बार वार किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का तीन सौतेला पुत्र व एक पुत्री थी, व अपना कोई नहीं था। मनोज दलसिंहसराय में रह कर बिजली मिस्त्री का काम करता था। बाकी एक कानपुर एवं बेगूसराय में रह कर गुजर बसेरा करते थे। मनोज (40) की लव मैरिज हुई थी लेकिन किसी कारण वश पत्नी घर छोड़ कर चली गई ओर वह अपनी सौतेली माँ के साथ कई सालों से रह रहा था।

वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने छानबीन करते हुए रात्रि में एक चौकीदार को उस स्थान पर लगा दिया। सुबह होते ही चौकीदार उस जगह से चला गया। वहीं सूचना मिलने पर मृतक महिला के गोतिया, बेगूसराय निवासी दमाद अरविंद चौधरी, छोटा सौतेला बेटा स्वतंत्र कुमार सहित कई ग्रामीण पहुँच कर आगे की घटना कर्म में जुट गए। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की करवाई की जाएगी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago