Samastipur

वारिसनगर में लहलहाते परवल की फसल को असमाजिक तत्वों ने काटकर किया क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत रमणी पंचायत के भादोघाट गांव में किसान की खेत में लहलहा रहे परवल के फसल को किसी अज्ञात असमाजिक तत्वों ने काटकर बर्वाद कर दिया। खेत की हालत देख किसान का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित महिला किसान भादोघाट की रिंकू देवी है।

जो पति की मौत के बाद खुद खेतीबाड़ी कर जीवन यापन कर रही है। उसके 8 कट्ठा खेत मे लगे परवल के हरे फसल को काट दिया गया। मामला का उजागर तब हुआ जब उक्त महिला किसान सुबह अपने खेत परवल देखें पहुंची।

जहां अपने खेत में परवल के सभी पेड़ कटा हुआ पाया। यह देख किसान महिला हताहत होकर खेत में ही बेहोश हो गयी।यह चर्चा होते ही खबर आग की तरह अन्य ग्रामीण किसानों के बीच फैल गयी। ग्रामीणों ने बताया की हाल ही में पति की मृत्यु हो गई थी और वे विधवा हो गई।

जो अपनी जीविकोपार्जन के लिए ठीका पर खेत लेकर सब्जी उगाने का कार्य कर रही थी। लेकिन किसी उपद्रवी ने करीब आठ कट्ठा फलता फूलता परवल को जड़ से ही काट दिया है। जिससे किसान महिला रिंकू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि महाजन से ब्याज पर पैसा उठा कर खेती की थी लेकिन अब वो खेती भी नहीं रहा। लगभग एक लाख से अधिक के कर्ज में महिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago